VISITORS

0 0 6 0 2 6

February 11, 2026 9:01 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 9:01 am

क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक

रेप केस में आरोपी है क्रिकेटर यश दयाल।

शब्द अग्नि न्यूज़ । जयपुर। रेप के आरोपी IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल की गिरफ्तारी पर राजस्थान हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जस्टिस गणेशराम मीणा की अदालत ने शुक्रवार को क्रिकेटर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि 30 जनवरी तक जयपुर के सांगानेर थाने में जांच अधिकारी के सामने पेश हों । यश के वकील चंद्रशेखर शर्मा ने बताया- पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केस डायरी के साथ जांच अधिकारी ( IO ) को बुलाया था। जांच अधिकारी कोर्ट में मौजूद कोर्ट में बताया कि मामले में दो साल की देरी से FIR दर्ज करवाई गई है। हम जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी। बता दें कि POCSO कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद यश दयाल ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर