VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 8:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 8:37 am

उज्जैन में बैंक अधिकारी- कर्मचारी हड़ताल पर

 जिले में 290 बैंकों के 4 हजार से अधिक कर्मचारी रहे शामिल, बैंक ना खुलने से आमजन परेशान
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। पांच दिवसीय वर्किंग- डे की मांग को लेकर मंगलवार को बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने देशव्यापी हड़ताल की है। जिसमें उज्जैन के 290 बैंकों के 4 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल हुए, जिससे जिले में बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
यूनाइटेड यूनियन ऑफ बैंक फोरम के संयोजक विपिन सतोरिया ने बताया कि देशभर के बैंक कर्मचारियों से इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया गया था। इसके तहत मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कॉसमॉस मॉल के सामने स्थित केनरा बैंक शाखा पर बड़ी संख्या में बैंक कर्मी एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को रखा। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग – विपिन सतोरिया ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांग हफ्ते में पांच दिन काम करने का नियम तुरंत लागू किए जाने की है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च 2024 को सरकार और बैंक यूनियनों के बीच इस विषय पर समझौता हुआ था, लेकिन 690 दिन बीत जाने के बाद भी इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी के विरोध में देशभर में बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं।
इन बैंकों के कर्मचारी हुए शामिल – इस हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक सहित कई राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी शामिल हुए हैं। डिजिटल सेवाएं प्रभावित नहीं – बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा, लेकिन डिजिटल लेन-देन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा | UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं 24×7 सामान्य रूप से चालू रहीं, जिससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर