VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 12:06 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:06 pm

बड़वानी : मोतियाबिंद जांच शिविर 5 तारीख़ को

शब्द अग्नि/एजाज़ मंसूरी/ बरवानी  5 तारीख़ सोमवार को जिला चिकित्सालय बड़वानी और चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में चयनित मरीजों का निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण इंदौर में चोईथराम नेत्र चिकित्सालय में किए जायेंगे। डी डी पी एम अनिल राठौड़ ने कहा कि शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए बस द्वारा इंदौर भेजा जायेगा। मरीज़ के साथ एक परिजन (अटेंडेंट) होने पर ही ऑपरेशन किए जाएंगे। मरीज़ अपनी पुरानी शुगर और ब्लड प्रेशर की जॉच रिपोर्ट यदि हो तो साथ में लेकर आवे। महिला मरीज अपने सिर के बाल धोकर आवे। केैम्प कोआर्डिनेटर रविन्द्र टेकाम ने बताया कि शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही रहेगा। यह शिविर केवल मोतियाबिंद के मरीजों हेतु आयोजित किया गया है। नेत्र अस्पताल द्वारा लैंस,चश्मे, दवाइयां इत्यादि निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। लायंस क्लब बड़वानी द्वारा शिविर वाले दिन निःशुल्क भोजन कराया जाएगा। लायन राम जाट,लायन के टी मंडलोई,लायन कमलेश शर्मा,लायन सुधीर कुमार पाण्डेय,लायन सुनिल शर्मा आदि सदस्यों ने इस निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर