VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:37 am

बड़वानी कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 52 शिकायतें

शब्द अग्नि न्यूज़/नौशाद अली/बड़वानी। कलेक्ट्रेट कार्यालय बड़वानी में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिलेभर से आए 56 आवेदकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना।

इन शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर किया निराकरण 

1. विद्युत विभाग लटकते तारों की समस्या का समाधान आवेदक श्री दीप पिता विष्णु यादव (निवासी शिक्षक कॉलोनी, अंजड़) ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम सेमलदा देव स्थित उनकी कृषि भूमि के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन के तार खंभा तिरछा होने के कारण नीचे लटक रहे थे। इससे खेती के कार्यों और जान-माल का खतरा बना हुआ था। कलेक्टर के निर्देश पर मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (बड़वानी संभाग) द्वारा तत्काल स्थल निरीक्षण किया गया।विभाग ने हाईट चैनल लगाकर तारों को समुचित ऊंचाई पर कर दिया है और सुधार कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे क्षेत्र में संभावित खतरा टल गया है।

2. संबल योजना के तहत ₹4 लाख की सहायता राशि जारी ग्राम ब्राम्हणगाँव (तहसील ठीकरी) के निवासी श्री मंगलसिंह पिता नेहरू ने अपनी पत्नी श्रीमती रेखा के निधन के पश्चात संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि न मिलने की शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने उक्त आवेदन जिला श्रम अधिकारी को प्रेषित कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला श्रम पदाधिकारी द्वारा मामले की जांच कर जनपद पंचायत ठीकरी से समन्वय स्थापित किया गया। मृतक के परिवार को संबल योजना के तहत 4.00 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कर आवेदक मंगलसिंह के बैंक खाते में जारी कर दी गई है।

3.संबल योजना के तहत सहायता राशि की मांग ग्राम साली (तहसील राजपुर) की निवासी सावाबाई कोली ने अपने पति स्व. रामलाल कोली की मृत्यु के उपरांत मध्य प्रदेश शासन की संबल योजना के तहत मिलने वाली 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि न मिलने की शिकायत की। प्रार्थी के अनुसार, 2 साल पूर्व आवेदन देने के बावजूद पंचायत सचिव व सरपंच द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर ने उक्त आवेदन को जिला श्रम अधिकारी को प्रेषित कर जांच उपरांत उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

4. स्कूल से टी सी दिलवाई जाए ग्राम हतोला (तलाईपुरा) निवासी भगवान नायक ने आवेदन देकर बताया कि उनके पोते-पोती (योगिता और राघव) सत्य सांई विद्या विहार स्कूल तलवाड़ा डेब में पढ़ते थे। अब उनका प्रवेश लिटिल किंगडम स्कूल दंवाना में कराया गया है, किंतु पिछला स्कूल (सत्य सांई विद्या विहार) बच्चों की टी.सी. नहीं दे रहा है। प्रार्थी ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए टी.सी. दिलवाने की गुहार लगाई है। इस पर कलेक्टर ने आवेदन शिक्षा विभाग को प्रेषित कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर