VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 9:04 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:04 am

बेंगलुरु ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग जीता

 दिल्ली लगातार चौथा फाइनल हारी, मंधाना ने 87, जॉर्जिया ने 79 रन बनाए
शब्द अग्नि न्यूज़ । वडोदरा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) जीत लिया है। टीम ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। बेंगलुरु 2024 में पहली बार चैंपियन बनी थी। जबकि दिल्ली लगातार चौथा फाइनल हारी है। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में बेंगलुरु ने 2 गेंद रहते ही 204 रन का टारगेट चेंज कर लिया। यह WPL फाइनल का का सबसे बड़ा रन चेज है। कप्तान स्मृति मंधाना ने 87 रन की पारी खेली। जबकि जॉर्जिया वोल ने 79 रन बनाए। दोनों ने 92 बॉल पर 165 रन की साझेदारी की।
आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे। राधा यादव और नदीन डी क्लर्क नेशुरुआती दो गेंद पर 2 सिंगल लिए। राधा ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद उन्होंने कवर्स की दिशा में खेली, लेकिन उनका बैट स्टंप से टकरा गया। गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं। इस तरह RCB ने दूसरा टाइटल जीत लिया।
दिल्ली के काम न आई रॉड्रिग्ज की फिफ्टी दिल्ली से कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 37 बॉल पर 57 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके शामिल रहे। उनके अलावा, लौरा वोल्वार्ट 44 और शिनेल हेनरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। लिजेल ली ने 37 और शेफाली वर्मा ने 20 रन बनाए। इन पारियों के दम पर दिल्ली ने WPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन टीम जीत नहीं हासिल कर सकी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर