VISITORS

0 0 6 0 3 3

February 11, 2026 10:52 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 10:52 am

भागीरथपुरा दूषित पानी से 24वीं मौत

महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, बेटा बोला- 26 दिसंबर को मां की हालत बिगड़ी थी
शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के मामले में गुरुवार को एक और मौत हो गई। जिससे मृतकों की संख्या अब 24 हो गई है। भागीरथपुरा में रहने वाली सुभद्राबाई पति बसंतराव पंवार (78) की एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सुबह मौत हो गई। बेटे मनीष ने बताया कि 26 दिसंबर को दूषित पानी पीने के बाद मां की हालत बिगड़ी थी। उन्हें काफी उल्टी दस्त हुए थे। 28 दिसंबर को उन्हें चरक हॉस्पिटल में एडमिट
कराया गया था।
31 दिसंबर को डिस्चार्ज करने के दौरान एक हफ्ते की मेडिसिन दी गई थी लेकिन पांचवें दिन उनकी हालत फिर खराब हो गई। उन्हें 8 जनवरी को चरक हॉस्पिटल और फिर शैल्बी हॉस्पिटल में ले गए तो से उन्हें दूसरे हॉस्पिटल रेफर करने की सलाह दी। इस पर इसी दिन उन्हें मेट्रो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
परिजन का कहना है कि उन्हें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित कोई बीमारी नहीं थी। मनीष ने बताया कि 25 दिसंबर पत्नी प्रिया की भी उल्टी-दस्त होने के कारण तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उन्हें वर्मा हॉस्पिटल में एडमिट किया था। उन्हें 29 दिसंबर को डिस्चार्ज किया गया जबकि एक दिन पूर्व मां की हालत खराब हुई। मनीष का कहना है कि मां के इलाज में डेढ़ लाख रु. और पत्नी के इलाज में भी 38 हजार रु. खर्च हुए हैं। इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर हाईकोर्ट में सुनवाई इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें मुख्य सचिव अनुराग जैन वर्चुअल उपस्थित हुए। सीएस ने कोर्ट को बताया कि मामले में जिम्मेदारों को निलंबित किया गया है और अस्पताल में भर्ती सभी लोगों का फ्री इलाज किया जा रहा है। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें कई कोमोरबिड (दूसरी बीमारियां) थे। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जनवरी को तय की है। जिसमें शासन को पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
रहवासी वरुण गायकवाड़ के एडवोकेट ऋषि आनंद चौकसे ने बताया कि आज हुई सुनवाई में शासन की ओर से एडवोकेट ने बताया कि कुल मौत 23 हुई हैं जिनमें से 15 की पुष्टि दूषित पानी से हुई है। 8 लोगों की मौतों के दूसरे कारण भी हो सकते हैं। उन्हें दूसरी बीमारियां भी थी। मामले में कोर्ट ने विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है कि दूषित पाने से कितने लोगों की मौत हुई है। अगली तारीख पर भी मुख्य सचिव नर्मदा और ड्रेनेज का काम तेजी से किया जा रहा भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से आज भी कई लोग अस्पताल में भर्ती है, जबकि 3 लोग अभी भी वेंटिलेटर पर है। सैकड़ों लोग अस्पताल में अपना इलाज करा चुके हैं। अब भागीरथपुरा में नर्मदा और ड्रेनेज का काम तेजी से किया जा रहा है। हालांकि इस काम के चलते रास्ते उबड़-खाबड़ जरूर हो गए है, लेकिन लोगों को उम्मीद है कि इस काम से उनके यहां हुई त्रासदी से मुक्ति मिल जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर