VISITORS

0 0 7 2 0 5

April 2, 2026 2:51 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 2:51 pm

मुख्यमंत्री नितीश की हरकत से एमआईएम खफा

एमआईएम प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने सीएम नितीश द्वारा मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने का किया विरोध-इस्तीफे की मांग 

शब्द अग्नि / भोपाल : एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने सोशल मिडिया अकॉउंट एक्स पर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला का हिजाब खींचकर हटाने वाली हरकत पर कड़ा विरोध जताया है, ज्ञात हो कि एक आयोजन के दौरान मुस्लिम महिला डॉक्टर को पत्र देने के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला के चेहरे से हिजाब खींचने 5का मामला सामने आया था

हमारी इज़्ज़त, आज़ादी और दस्तूरी हुक़ूक़ पर खुला हमला

एमआईएम अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने लिखा है कि “यह महज़ बदतमीज़ी नहीं, बल्कि महिलाओं का हिजाब हटाना एक मुस्लिम ख़ातून की इज़्ज़त, आज़ादी और दस्तूरी हुक़ूक़ पर खुला हमला है। सर-ए-आम ऐसा करना शर्मनाक, निंदनीय और नाक़ाबिल-ए माफ़ी जुर्म है। नीतीश कुमार को फ़ौरन इस्तीफ़ा देना चाहिए और उनके ख़िलाफ़ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई होनी चाहिए”।

जेडीयू विधायक जामा खान को बताया बेगैरत

इसी के साथ मोहसिन अली खान ने जेडीयू विधायक को भीं आड़े हाथो लेते हुए अपने सोशल मिडिया अकॉउंट एक्स पर दिए अपने दूसरे वक्तव्य में लिखा है कि “नितीश कुमार के निंदनीय क़दम के बाद, विधायक मो. जामा ख़ान की ख़ामोशी सिर्फ़ सहमति और बेग़ैरती की निशानी है। अगर आपके पास वाक़ई ग़ैरत, इन्साफ़ और मुसलमानों की इज़्ज़त है, तो JD(U) से फ़ौरन इस्तीफ़ा दें।बहनों की इज़्ज़त ही हमारे लिए सब कुछ है— उस पर कोई समझौता नहीं “। ज्ञात हो कि एमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवेसी ने मोहसिन अली खान को अभी हल ही में कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश एमआईएम कि कमान सौंपी है, मोहसिन अली खान की नियुक्ति के बाद से ही प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल साफ़ देखीं जा रही है,

क्या है मामला 

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में आयुष डाक्टरों को नियुक्ति पत्र देते समय एक मुस्लिम महिला डाक्टर परवीन का हिजाब अपने हाथ से हटा दिया, सीएम ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी । महिला ने जवाब दिया हिजाब है सर। सीएम ने कहा कि हटाइए इसे । इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया। महिला थोड़ी देर के लिए असहज हो गई, जिससे की आसपास मौजूद लोग हंसने लगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर