VISITORS

0 0 6 0 5 1

February 11, 2026 10:04 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 10:04 pm

भोपाल : एमआईएम समीक्षा बैठक सम्पन्न

एमआईएम प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश कौर कमेटी सहित सभी जिला एवं शहर इकाईयां भंग

शब्द अग्नि / अनस खान / भोपाल। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एमआईएम ने मध्य प्रदेश मे अपनी जड़े मजबूत करना शुरू कर दिया है इसी सिलसिले मे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने नव वर्ष के आगमन से पहले और विगत वर्ष की पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओ की गतिविधियों को जानने समझने के लिए अपने ग्रह नगर व प्रदेश की राजधानी भोपाल मे कार्यकर्ताओ की समीक्षा बैठक की जिसमे प्रदेशभर से आए पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओ ने पार्टी को मध्यप्रदेश मे मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया गया

प्रदेश कौर कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग

पूर्व प्रदेश कौर कमेटी सदस्य फाईल फोटो

एमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी की मंशा प्रदेश अध्यक्ष को फ्री हैंड देने की दिखाई दे रही है ओवैसी ने बकायदा पत्र जारी कर प्रदेश कौर कमेटी सहित सभी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है बताया जाता है कि पार्टी सुप्रीमो ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रदेश में पार्टी की जमीन तैयार करने के लिए अपने हिसाब से सियासी बिसात बिछाने की जिम्मेदारी दी है

आगामी रणनीति को लेकर चर्चा

प्रदेशभर से आए एमआईएम नेताओ और कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपने विचार व्यक्त कर अपनी समस्याएं रखी, जिससे की प्रदेशभर मे एमआईएम पार्टी को बुथ स्तर तक मजबूत हेतु विचार-विमर्श किया गया, ज्ञात हो की एमआईएम की बढ़ती लोकप्रियता और बढ़ते जनाधार से आने वाले नगरीय निकाय चुनाव मे कई राजतितिक पार्टियों को खासकर कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी होती दिखाई दे रही है क्योंकि आजादी से लेकर आजतक यह राजनीतिक दल अपनी पार्टी के भार को मुस्लिम वोटर्स के कंधों पर ही ढो रहे है

पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर काम करते दिखाई दे रहे है मध्यप्रदेश एमआईएम की कमान सम्भालते ही प्रदेशभर के विभिन्न जिलो के दौरे कर प्रदेश की सियासी हलचल मचा दी थी इसके संकेत उनके काम करने के तरीके और उनकी राजनीतिक सुझबुझ से भी दिखाई देते है

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर