VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:38 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:38 am

चाइनीज मांझे से गला कटा बाइक सवार की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक का गला कट गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा कनाड़िया और तिलक नगर के बीच रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हुआ। मृतक की पहचान रघुवीर धाकड़ के रूप में हुई है, जो बिचौली मर्दाना स्थित ओम साई विहार कॉलोनी का निवासी था। परिजन के मुताबिक, रघुवीर टाइल्स के काम की ठेकेदारी करता था। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद बाइक से एक साइट देखने गया था। घर लौटते वक्त रास्ते में चाइनीज मांजे की चपेट में आ गया। राहगीरों ने उसके मोबाइल से परिवार को सूचना दी। रघुवीर का साहिल नाम का बेटा है, जो पढ़ाई करता है। दूसरे बेटे की दो साल पहले पानी में डूबने से मौत हो चुकी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर