शब्द अग्नि / नई दिल्ली, संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा से हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल पास हो गया. इस विधेयक के कानून बन जाने के बाद सिगरेट-पान मसाला जैसे उत्पादों पर सरकार अब एक्स्ट्रा टैक्स लगाएगी. सरकार का कहना है कि इस बढ़े हुए टैक्स से आने वाले बजट को नेशनल सिक्योरिटी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. यह जानकारी शुक्रवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी. इस बिल के पास होने के बाद पान मसाला जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी. इस बिल पर चर्चा के दौरान संसद में लंबी बहस चली. दो दिन की बहस के बाद बिल लोकसभा से पास हो गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि `कारगिल लड़ाई तैयारी की कमी की वजह से हुई. आर्मी जनरलों ने बताया था कि 1990 के दशक की शुरुआत से बजट की कमी की वजह से आर्मी के पास सिर्फ 70-80% ऑथराइज़्ड हथियार, गोला-बारूद और इक्विपमेंट थे.



Author: Shabd Agni
.
