VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 5:29 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 5:29 pm

इंदौर : पिस्टल से फायर करते दिखे भाजपाई

भाजयुमो सदस्य सोशल मीडिया पर पोस्ट में पिस्टल से फायर करते दिखे
शब्द अग्नि / इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ( भाजयुमो ) से जुड़े सदस्य का पिस्टल से फायरिंग करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उनके इंस्टाग्राम आईडी पर इसे अपलोड किया गया है। हालांकि उन्होंने इस वीडियो को लेकर खुद भी सफाई दी है और बताया है कि यह वीडियो 4 साल पुराना है जो बिहार में शादी के दौरान बनाया गया था। 5 दिसंबर को ऐसे ही भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की बारात में जमकर हवा फायरिंग करते हुए कानून का माखौल उड़ाया गया था। बताया जाता है कि पुलिस के 2 नोटिस पर भी युवा मोर्चा अध्यक्ष बयान देने नहीं पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो शौर्य राजपूत नाम के युवक का है। जो खुद को भाजयुमो से जुड़ा बताता है। अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर शौर्य ने कई बीजेपी नेताओं के साथ वीडियो भी अपलोड किए हुए हैं।

1 दिसंबर को अपलोड किया वीडियो, बता रहे 4 साल पुराना

अभी 1 दिसंबर को उनके अंकाउट पर पिस्टल से शादी समारोह में फायर करने का वीडियो अपलोड किया गया है। शौर्य ने सफाई देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। जिसमें वह यह 4 साल पुराना बता रहे हैं। जो बिहार कटियार के एक शादी समारोह का है। 5 दिसंबर की रात भी ऐसा ही मामला सामने आया था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की बारात में शराब माफिया और गैंगस्टर के बेटे ने खुलेआम फायरिंग की थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेकिन उसे भूल गए।

पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस  के बावजूद नहीं आया 

पुलिस का कहना है कि सौगात को नोटिस दिया गया है। वह बयान के लिए नहीं आया। दिखावे के लिए पुलिस गुंडों पर भर भरकर करवाई कर रही है। गुरुवार को ही इंदौर पुलिस ने 14 बदमाशों पर कार्रवाई की है। 5 को जिलाबदर किया गया है। वही कांग्रेसी नेताओ का कहना हे की  इंदौर पुलिस को सीधे तौर पर बीजेपी से जुड़े सदस्य या नेताओं को बचाने का काम कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर