VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 12:06 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:06 pm

मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर दुल्हन फरार

शब्द अग्नि न्यूज़ , ग्वालियर | ग्वालियर में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक से दो लाख रुपए लेकर शादी करने के बाद दुल्हन अपने साथियों के साथ फरार हो गई। यह मामला गुरुवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मुरैना निवासी बंटी धाकड़ ने गुरुवार दोपहर ग्वालियर के शिवपुरी रोड निवासी महेंद्र पाराशर के मानसिक रूप से कमजोर बेटे अश्मित पाराशर की शादी पूनम गौर से नोटरी के जरिए कराई। इस शादी के एवज में बंटी धाकड़ ने महेंद्र पाराशर से दो लाख रुपए लिए थे। शादी के कुछ ही घंटों बाद बंटी धाकड़ अपने अन्य साथियों के साथ महेंद्र पाराशर की कार को रास्ते में रोककर खड़ा हो गया। इसी दौरान दुल्हन पूनम गौर बंटी धाकड़ और उसके साथियों राकेश शर्मा, हीरा ठाकुर के साथ एक्टिवा पर बैठकर मौके से फरार हो गई। यह घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूनम गौर अपने साथी बंटी धाकड़ और उसके दोस्तों के साथ एक्टिवा पर भागती हुई दिखाई दे रही है। पूनम गौर मूल रूप से हजीरा थाना क्षेत्र के चौड़े हनुमान के पास की रहने वाली बताई जा रही है। पूनम के भाई हेमंत ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन करीब दो साल पहले घर छोड़कर अलग रहने लगी थी और तब से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं था ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर