VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 4:13 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 4:13 pm

इंदौर : प्रतिमाओं की सफाई के लिए अभियान

महापौर ने की चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा साफ
शब्द अग्नि / इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर आयोजित अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत बुधवार को भाजपा नेताओं ने नगर के सभी 35 मंडलों में महापुरुषों की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया। शाम को भाजपा कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी का रंगोली से चित्र बनाया जाएगा, रंगोली के समक्ष कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं, आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसका उद्घाटन गौरव रणदीवे करेंगे। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि सांसद शंकर लालवानी ने वीर सावरकर प्रतिमा और नगर अध्यक्ष मिश्रा ने अग्रसेन चौराहे स्थित महाराजा अग्रसेन प्रतिमा, विधानसभा क्षेत्र 1 के मंडलों में कार्यकर्ता और विधायक रमेश मेंदोला द्वारा बापट चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा, विधायक गोलू शुक्ला द्वारा राजवाड़ा पर अहिल्या देवी की प्रतिमा के समक्ष, विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा मूसाखेड़ी स्थित ज्योतिबा फूले प्रतिमा, विधायक मधु वर्मा द्वारा क्रांति सूर्य टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया है। वहीं, विधायक मालिनी गौड़ ने गुरु शंकर नगर में माता मंदिर में यह अभियान चलाया। भाजपा कार्यालय पर अटल जी के राजनैतिक जीवन, प्रधानमंत्री कार्यकाल एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शित की जा रही है। अटल बिहारी के जन्मोत्सव पर 25 दिसंबर को नगर के 1723 बूथों पर अटल बिहारी की जयंती मनाई जाएगी। बूथों पर अटल बिहारी के चित्रों पर माल्यार्पण कर वक्ताओं द्वारा अटल बिहारी के व्यक्तित्त्व, कृतित्व, सुशासन, विकास कार्यों और एतिहासिक उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। अटल स्मृति पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने नगर टोली बनाई है। नगर उपाध्यक्ष राकेश शर्मा को टोली का संयोजक बनाया है। महामंत्री कैलाश पीपले, गौतम शर्मा, स्वाति काशीद और नितिन शर्मा टोली में सदस्य बनाए गए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर