शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। एरोड्रम इलाके में बुधवार रात बदमाशों ने एक कार के कांच फोड़ दिए। बताया जाता है कि कार मालिक से आरोपियों का पूर्व से विवाद चल रहा है। कार मालिक ने कुछ दिन पहले पथराव करने वाले आरोपी से मारपीट की थी। जिसके बाद उनपर हमला किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक भोलेनाथ कॉलोनी में देर रात अशुल बाटली, गट्टू और छोटू काले ने इलाके में एक कार पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से आपसी तनातनी चली आ रही है। कुछ दिन पहले आरोपी पक्ष लोग चाकूबाजी में घायल हुए थे। उसी का बदला लेने के लिए कार पर पथराव किया गया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस मामले में जांच कर रही है । चदंन नगर पुलिस ने तीन दिन पहले इलाके में कारों के कांच फोड़ने वाले बदमाश सावन को पकड़ा। इलाके में उसका पैदल जुलुस निकाला गया। इस दौरान वह माफी मांगते नजर आया। इलाके में रहवासियों ने टीआई तिलक करोले की कार्रवाई से खुश होकर उन्हें गमछा पहनाकर स्वागत किया। टीआई ने भरोसा दिलाया कि वह आगे से इलाके में इस तरह की अप्रिय घटना नहीं होने देंगे।
Author: Shabd Agni
.
