VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:54 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:54 am

ट्रक में घुसी कार के परखच्चे उड़े,

दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत, चौथा गंभीर
शब्द अग्नि / नीमच जिले के नयागांव के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल है। हादसा गुरुवार रात करीब पौने 2 बजे मध्य प्रदेश राजस्थान सीमा पर हुआ मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ निवासी चारों दोस्त सांवलिया सेठ के दर्शन कर आई-20 कार से लौट रहे थे। नयागांव बैरियर और फाटक के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक (ट्रॉल) के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान मल्हारगढ़ निवासी युवा व्यवसायी पिंकेश मांदलिया, उनके साथी भारत मोरी (डांगी) और लसूड़िया कदमाला निवासी गोवर्धन लसूड़िया के रूप में हुई है, वहीं भैंसाखेड़ा निवासी राय सिंह पिता गोरा कछावा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर