VISITORS

0 0 6 5 3 7

March 3, 2026 1:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 3, 2026 1:26 pm

तेज आवाज में डीजे बजाने पर क्लब मैनेजर पर केस

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने रविवार रात यशवंत क्लब के मैनेजर और आयोजकों सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया। कार्रवाई रहवासियों की शिकायत के बाद की गई।
तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के अनुसार यशवंत क्लब में मैनेजर मजहर खान, आयोजक तेजवीर खान, हेमंत बिजोरे निवासी नंदानगर, स्वराज पाठक निवासी रेजीडेंसी क्षेत्र और चंचल वर्मा के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिस को तीन स्पीकर तेज आवाज में बजते मिले। पुलिस ने जंजीर वाला चौराहे के पास एक शादी समारोह में तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे संचालक अमित बागरे निवासी न्यू पलासिया के खिलाफ भी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमों के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर