VISITORS

0 0 6 3 5 9

February 21, 2026 12:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 21, 2026 12:26 pm

नशेड़ी ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने गुरुवार रात 8.30 बजे नगर निगम चौराहा के सामने सड़क किनारे कहर बरपाया । स्कॉर्पियो 7 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी। दुकान के बाहर खड़े 4 युवक सचिन, सौरव, अनिकेत और राज वर्मा चपेट में आने से घायल हो गए। आवाज सुनकर दुकानदार बाहर आए और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। लोगों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया।
एमजी रोड टीआई विजय सिंह सिसौदिया के मुताबिक राहुल जैन की शिकायत पर स्कार्पियो चालक गजानंद पिता मदनलाल मालवीय निवासी भवानी नगर सांवेर रोड के खिलाफ केस दर्ज किया है। राहुल ने बताया वे दुकान में ग्राहकों को कपड़े दिखा रहे थे। कुछ ग्राहक दुकान के बाहर भी खड़े थे। इतने में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एमपी 09 एडब्ल्यू 7657 गाड़ियों में टक्कर मारते हुए दुकान में आ घुसी। स्कार्पियो चालक गजानंद शराब के नशे में धुत था। चारों घायलों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोट आई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर