शब्द अग्नि न्यूज़ / उज्जैन। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बृजेश त्रिपाठी ने जानकारी दी कि बुधवार को जिला प्रशासन उज्जैन द्वारा संचालित 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभाग द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु जिला पंचायत में जिले के समस्त परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों से सभी को अवगत करवाते हुए बताया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है जो उनके शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास को बाधित करता है। बाल विवाह से होने वाले सामाजिक एवं कानूनी हानियों से भी सभी को अवगत करवाया। श्री कुमट द्वारा सभी को बाल विवाह की रोकथाम हेतु शपथ दिलवाई गई।जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश त्रिपाठी द्वारा बाल बाल विवाह की रोकथाम हेतु प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सो दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत यह जानकारी दी की जिले में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आमजन को जागरूक करने हेतु लाडो रथ चलाया गया ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो सके एवं बाल विवाह की रोकथाम हेतु प्रयासरत रहे।श्री त्रिपाठी द्वारा यह भी बताया गया कि विवाह कार्यक्रम में अपनी सेवाएं देने वाले विभिन्न सेवा प्रदाता ,प्रतिष्ठान, प्रिंटिंग प्रेस, मैरिज लॉन, कैटर्स, बैंड वाले,घोड़ी वाले व अन्य सेवाएं देने वाले पर भी सहयोगी होकर दंड का प्रावधान हैं।
Author: Shabd Agni
.
