VISITORS

0 0 7 1 7 9

March 31, 2026 12:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 12:56 am

चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल के लिए मंजूरी

IPL 2026: कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला
शब्द अग्नि न्यूज़ । बंगलूरू। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैच आयोजित करने की अनुमति देने का फैसला किया। बता दें कि, पिछले साल जून में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद से स्टेडियम में क्रिकेट मैचों पर रोक लगा दी गई थी।
शर्तों के साथ मिली मंजूरी
घटना की जांच के लिए सरकार ने न्यायमूर्ति जॉन माइकल कुन्हा की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी, जिसने कई सिफारिशें दी थीं। बाद में ग्रेटर बंगलूरू अथॉरिटी के मुख्य आयुक्त एम. महेश्वर राव के नेतृत्व में एक पैनल बनाया गया, जिसे यह देखने की जिम्मेदारी दी गई थी कि सिफारिशों लागू किया गया है या नहीं | कर्नाटक है के कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘आज हमने आईपीएल मैचों को आयोजित करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है, लेकिन कैबिनेट ने गृह विभाग से कहा है वह विशेष आदेश जारी कर शर्तें तय करे, जिन्हें केएससीए और आरसीबी को पूरा करना होगा । आदेश अगले दो दिनों में जारी किया जा सकता है।’
उन्होंने बताया कि शर्तों में स्टेडियम के गेट चौड़े करना भी शामिल है। मंत्री ने यह कहा कि कैबिनेट में विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी चर्चा हुई। कुछ स्थानों पर इसे जिस तरीके और प्रक्रिया से लागू किया जा रहा है, उस पर विचार-विमर्श किया गया। कैबिनेट ने कानून और संसदीय कार्य विभाग को इस पर अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर