VISITORS

0 0 6 2 6 8

February 19, 2026 4:45 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 19, 2026 4:45 am

कोलकाता भेजी चॉकलेट की खेप डिपो नहीं पहुंची

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक चॉकलेट कंपनी संचालक ने ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ माल हेराफेरी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि ट्रांसपोर्ट के जरिए कोलकाता भेजी गई चॉकलेट की खेप डिपो तक नहीं पहुंची।
आजाद नगर पुलिस के अनुसार पेवल्स सिल्वर स्प्रिंग निवासी योगेश पुत्र किशनलाल हिंदुजा की शिकायत पर संदीप पुत्र राजेश वर्मा ( निवासी करोठा, हरियाणा) और रविंद्र पुत्र महावीर प्रसाद (निवासी धानकूटी, राजस्थान) के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। योगेश उद्योग नगर पालदा में “निधि कन्फेक्शनरी” नाम से कंपनी
संचालित करते हैं। शिकायत के मुताबिक 23 जनवरी को चॉकलेट के 67 बॉक्स इंडियन रोड कैरियर ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रक नंबर RJ18-GB-2317 में लोड कर सरस्वती प्रोडक्ट कोलकाता भेजे गए थे। ट्रांसपोर्ट एजेंट मोहम्मद हसीब से संपर्क कर माल रवाना किया गया था, लेकिन काफी दिनों तक डिलीवरी नहीं पहुंची। ट्रांसपोर्ट संचालक से जानकारी लेने पर बताया गया कि ट्रक संदीप के साथ खाना हुआ था। बाद में ड्राइवरों के मोबाइल फोन बंद मिले। तलाश करने पर ट्रक जोधपुर हाईवे पर महादेव ढाबे के पास खड़ा मिला, जहां ट्रक खाली था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर