VISITORS

0 0 6 0 5 9

February 12, 2026 5:06 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 5:06 am

स्वच्छता गीत और स्वच्छ वार्ड रैंकिंग लांच

केंद्रीय मंत्री मांडविया बोले – स्वच्छता एक संस्कार है ‘सफाईमित्रों-कर्मचारियों का किया सम्मान
शब्द अग्नि न्यूज़ ।इंदौर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 26 के अंतर्गत “बढ़ा हाथ करें सफाई साथ” अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मंगलवार को रविंद्र नाट्यगृह में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख लक्ष्मण भाई मांडविया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव मुख्य रूप से उपस्थित हुए। साथ ही विधायक रमेश मेंदोला सहित कई जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, निगम अधिकारी-कर्मचारी इसमें मौजूद रहे।
स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल के अनुसार कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और महापौर द्वारा स्वच्छता गीत 2025-26 तथा स्वच्छ वार्ड रैंकिंग 2025-26 का शुभारंभ किया गया। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वच्छता चैंपियन और निगम के 22 जोनल कार्यालयों के उत्कृष्ट सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में सफाई मित्रों ने कई गीत भी प्रस्तुत किए। आयोजन में केंद्रीय मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मांडविया ने कहा कि उन्हें यहां आकर खुशी महसूस हो रही है,

क्योंकि इंदौर की सराहना पूरे देश में स्वच्छ शहर के रूप में होती है। वे बोले इंदौर वो महानगर है जो देश के पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन के साथ कदम से कदम टाकर सफाई साथ शुभारंभ 2025-26 स्वच्छ वार्ड रैंकिंग स्वच्छता चैम्पियन प्रतियोगिता शुभारंभ एवं सफ़ाईन्द्रियमान मिला रहा है। इंदौर वह शहर है जो देश को स्वच्छता का संदेश दे रहा है। इंदौर 8 बार स्वच्छता का खिताब जीता है। स्वच्छता एक संस्कार है, ये तब स्थापित होता है जब लोग, प्रशासक और प्रशासन तीनों का संकल्प एक साथ में जुड़ जाता है।

तब जाकर कोई मिशन पूरा होता है। स्वच्छता का गीत सुना, स्वच्छता का कोई गुरु बनता है यानी की सीखाने वाला बनता तब गुरु की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इस वर्ष के स्वच्छता गीत की लॉचिंग इस आयोजन में की गई है। स्वच्छ रैकिंग प्रतियोगिता को भी शुरू किया गया है। आयोजन में सफाई मित्रों को स्वच्छता टूल किट के बारे में प्रशिक्षण देने के साथ ही जो स्वच्छता चैंपियन हैं सफाई मित्र हैं उनका सम्मान भी किया गया है।

उन्होंने जनता, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों से आह्वान किया है कि स्वच्छता में बेहतर करने के लिए कमर कस ले। टूल किट में जो चैंजेस है उसके हिसाब से तैयारियां शुरू करने की बात भी निगमायुक्त ने कही। वे बोले कि इंदौर स्वच्छ लीग में है, हम पर दूसरे शहर को गोद लेकर उनकी रैंकिंग सुधारने की जिम्मेदारी है। इस क्रम में देपालपुर शहर स्वच्छ शहर की जोड़ी में शामिल है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा कि देश का सबसे स्वच्छ जो देश में 8 बार नंबर वन आकर अब दूसरे शहरों को भी गोद लेकर उन्हें भी नंबर वन बनाने के काम में लगा है।

ऐसा शहर 9वीं बार नंबर वन आने की तैयारी आज से शुरू कर रहा है। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने पीएम बनने के बाद लाल किले से भाषण दिया तो उन्होंने कहा था कि हम स्वच्छ भारत मिशन शुरू करेंगे, उनके मिशन को सही अर्थों में किसी ने पूरा किया तो वह इंदौर शहर है। हमने भी कई नवाचार किए इस बार फिर इंदौर 9वीं बार नंबर वन आने के लिए तैयार है। 9वीं बार भी हम अपने नवाचार से नंबर वन आऐंगे और इस बार देपालपुर को भी नंबर वन बनाना है, तो देपालपुर के लिए भी उतनी मेहनत हमने शुरू कर दी है। 9वीं बार के लिए सभी कमर कस ले। वार्ड की रैकिंग भी आज से शुरू हो रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर