ईडी की कार्रवाई के बीच फाइलें ले जाने पर, मुख्यमंत्री ऐसी हल्की हरकत करे.. ये ठीक नहीं
भोपाल। वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान समारोह के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा ईडी की कार्रवाई के दौरान दस्तावेज उठाकर ले जाने के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सीएम ने कहा कि किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री से यह अपेक्षा होती है कि वह प्रवर्तन निदेशालय जैसे केंद्रीय संस्थानों के साथ सहयोग करे। सीएम मोहन यादव ने कहा, हम सभी शपथ इसी बात के लिए लेते हैं कि संवैधानिक संस्थाओं के साथ सहयोग करेंगे। लेकिन ऐसे माहौल में यदि स्वयं मुख्यमंत्री इस तरह की हल्की हरकत करें, तो यह उचित नहीं है । एक राज्य की मुख्यमंत्री के नाते से उनका यह कृत्य कतई सही नहीं
माना जा सकता।
उधर, गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पश्चिम बंगाल में ईडी की रेड के बाद ममता बनर्जी के विरोध करने पर प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को उन्होंने ममता बनर्जी पर कहा प्रजातंत्र है। उनको करना है, जो उनको करना है। केंद्र सरकार को करना है, जो जनसेवा का पथ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश ने एक-एक व्यक्ति को नयी योजनाएं पहुंचाना, उनको विश्व के साथ जोड़ने का प्रयोग, उनको आगे बढ़ाना। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की पूर्ति करना । जिन लोगों को अब डर लगने लगा है, क्योंकि जनता की अदालत का समय आ चुका है। शायद यही प्रयोग उनका कार्ड हो । पर ये भी नहीं चलने वाला जनता की अदालत में।
Author: Shabd Agni
.
