VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:38 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:38 am

25 जनवरी को राहगीरी आनंदोत्सव, सीएम होंगे शामिल

पहले 11 जनवरी को होने वाला था आयोजन, कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति
शब्द अग्नि । उज्जैन में 11 जनवरी को होने वाले राहगीरी आनंदोत्सव अब 25 जनवरी रविवार को होगा। राहगीरी में सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। सर्दियों के मौसम में हर साल होने वाली राहगीरी आनंदोत्सव की शुरुआत 25 जनवरी की सुबह कोठी रोड पर होगी। मुंगी चौराहे से कोठी पैलेस तक होने वाले आयोजन में विभिन्न कलाकार तो अपनी प्रस्तुति देंगे ही इस बार मुख्य आकर्षण लोक कलाकार भी होंगे। आयोजन को लेकर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सभी संबंधित विभागों की बैठक लेकर तैयारी की जानकारी ली और निर्देश दिए। 25 जनवरी को रविवार सुबह 7 बजे शुरू होने वाली राहगीरी में बड़ी संख्या बच्चे बुजुर्ग महिला सभी भाग लेंगे। अलग-अलग कलाकार गाना गाते, डांस, चित्रकारी, मलखंब की प्रस्तुति देने आएंगे। राहगीरी आनंदोत्सव की शुरुआत 2014 से हुई थी जिसमें लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठने व्यायाम करने पैदल चलने की प्रेरणा देने के लिए शुरू किया गया था। इसके बाद पीपली नाका क्षेत्र में भी राहगीरी शुरू की गई थी। राहगीरी के आयोजक कपिल यार्दे ने बताया कि 11 जनवरी को होने वाला कार्यक्रम अब 25 को उसी तरह भव्य होगा ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर