VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 12:28 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:28 pm

22 राज्यों में ठण्ड-कोहरा,विजिबिलिटी ज़ीरो 

50+ ट्रेनें लेट; माउंट आबू में पारा 1°, पचमढ़ी में 3.6°; अगले 2 दिन में सर्दी और बढ़ेगी
शब्द अग्नि / नई दिल्ली/भोपाल / लखनऊ। देशभर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यूपी-एमपी, राजस्थान समेत 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेज ठंड और घना कोहरा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में ठंड और कोहरा और ज्यादा बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में हालात सबसे ज्यादा खराब बने हुए हैं।

यूपी में विजिबिलिटी ज़ीरो 
यूपी में कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या समेत 27 जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई। सड़कों पर कुछ मीटर आगे भी दिखाई नहीं दे रहा । प्रयागराज, देवरिया समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं
गोरखपुर समेत कई एयरपोर्ट्स पर 5 फ्लाइट्स कैंसिल हैं।
इधर, मध्य प्रदेश में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं।

प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। गुरुवार को पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर खत्म होते ही उत्तरी ठंडी हवाओं ने सर्दी और बढ़ा दी है। 4 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और 21 शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। माउंट आबू में पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि फतेहपुर में 1.6 और नागौर में 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर