VISITORS

0 0 7 1 8 7

March 31, 2026 3:49 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 3:49 pm

उज्जैन में बढ़ी ठंड, कोहरे में लिपटा शहर

• दो दिन में रात का तापमान 2 डिग्री कम हुआ, अब पारा 9 डिग्री पर; जनजीवन प्रभावित
शब्द अग्नि न्यूज़। उज्जैन में गुरुवार को एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई। रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर तेज हो गया। बीती रात उज्जैन का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्द हवाओं के चलते लोगों को दो दिन की राहत के बाद फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही उज्जैन शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा । नानाखेड़ा, इस्कॉन मंदिर क्षेत्र, कोठी रोड, ऋषिनगर और महानंदा नगर सहित कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही। कोहरे का असर सुबह करीब 8 बजे के बाद कुछ कम हुआ, लेकिन तब तक आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन धीमे चलाने पडे कोहरे के कारण उज्जैन से इंदौर, देवास और मक्सी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत हुई। कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी । खासतौर पर सुबह जल्दी काम पर निकलने वाले लोगों को ठंड और कोहरे दोनों से जूझना पड़ा।
दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है, जिससे ठंड बढ़ रही है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर गया है। जहां 12 और 13 जनवरी की रात को तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अब यह घटकर 9 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक इसी तरह ठंड बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर