VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:36 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:36 am

महू में देर रात अस्पताल पहुंचे कलेक्टर

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर जिले के महू के पट्टी बाजार एवं चन्दर मार्ग क्षेत्र में जल जनित रोग से बीमार होने की सूचना के बाद कलेक्टर श्री शिवम वर्मा देर रात महू पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से चर्चा की तथा प्रभावित क्षेत्र के रहवासियों से भी संवाद किया

दूषित पेयजल से बीमार 9 लोग फिलहाल अस्पताल में उपचाररत हैं, जबकि अन्य लोग अपने घरों पर ही उपचार ले रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हसानी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग का अमला मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि इंदौर मेडिकल कॉलेज की टीम और इंदौर के अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों का अमला भी मौके पर भेजा जा रहा है।

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उषा ठाकुर ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सभी मरीजों का समुचित एवं प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने महू कैंट बोर्ड को पानी की गुणवत्ता जांचने एवं क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि अस्पताल में मरीजों का उपचार लगातार जारी है और शासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि सुबह से क्षेत्र में सर्वे शुरू किया जाएगा, जिसमें जिन लोगों में किसी भी प्रकार के लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।फिलहाल किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है और भर्ती मरीजों में से कुछ को आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर