VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 6:47 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 6:47 am

महाकाल मंदिर में रंग-गुलाल बैन

उज्जैन में दो दिन जांच के बाद ही प्रवेश, गुलाल से भड़की आग में 14 झुलसे थे, श्रद्धालु नहीं खेल सकेंगे होली
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में होली पर रंग-गुलाल ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर परिसर और महाकाल लोक में श्रद्धालु होली नहीं खेल सकेंगे। 2 और 3 मार्च को श्रद्धालुओं को सख्त जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
यह फैसला साल 2024 की धुलेंडी पर भस्म आरती के दौरान लगी आग की घटना के बाद लिया गया है। उस हादसे में पुजारी सहित करीब 14 लोग झुलस गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति ने इस बार विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
पूरे परिसर में रंग पर पूर्ण रोक
गर्भगृह, नंदी मंडपम्, गणेश मंडपम्, कार्तिकेय मंडपम् सहित संपूर्ण मंदिर परिसर और महाकाल लोक क्षेत्र में किसी भी प्रकार का रंग-गुलाल ले सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से अर्पित होगा गुलाल भगवान श्री महाकालेश्वर की त्रिकाल आरती में प्रत्येक आरती के दौरान 1-1 किलोग्राम हर्बल गुलाल प्रतीकात्मक रूप से अर्पित किया जाएगा। यह गुलाल मंदिर की कोठार शाखा द्वारा भस्म आरती, शयन आरती और शासकीय पुजारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
जाना प्रतिबंधित है। रंग उड़ाना या विशेष उपकरण से रंग फैलाना और एक-दूसरे को रंग लगाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। कर्मचारियों और पुजारियों पर भी लागू नियम
1. पुजारी, पुरोहित, प्रतिनिधि, अधिकारी, पुलिसकर्मी, कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी और आउटसोर्स स्टाफ रंग-गुलाल लेकर प्रवेश नहीं करेंगे।
2. सभी को अपने सामान की जांच कराकर ही परिसर में प्रवेश मिलेगा |
3. आपस में रंग लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हर द्वार पर जांच, CCTV से निगरानी
1. सभी प्रवेश द्वारों पर तैनात निरीक्षक और सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं की जांच करेंगे। 2. मंदिर कंट्रोल रूम से CCTV कैमरों के जरिए संपूर्ण परिसर की लगातार मॉनिटरिंग होगी।
3. किसी भी प्रकार के रंग या विशेष उपकरण के प्रवेश और उपयोग को तुरंत रोका जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर