नि:शुल्क ब्लड, टी.बी. जांच कर दवाईयों का वितरण किया गया
शब्द अग्नि / इंदौर श्रमायुक्त कार्यालय इन्दौर द्वारा निर्माणाधीन बिल्डिंग स्कीम न.78 विजय नगर पर कार्यरत निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों के लिए सम्पूर्ण स्वास्थ्य शिविर एवं ई श्रम व भवन सनिर्माण पंजीयन हेतु का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रमिकों के लिए नि:शुल्क ब्लड, कुष्ठ रोग जांच , टीबी जांच , शुगर जांच के साथ दवाईयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अधिनियमों के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही ई श्रम पंजीयन एवं भवन सनिर्माण पंजीयन के लाभ से अवगत कराते हुए कतिपय श्रमिकों के पंजीयन की कार्यवाही भी की गई। श्रम विभाग समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। शिविर में लगभग 88 श्रमिकों ने भाग लिया।
Author: Shabd Agni
.
