VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 11:55 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 11:55 am

कांग्रेस ने नरेगा पर झूठ का अभियान चलाया-सीएम

शब्द अग्नि न्यूज़ /भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने नरेगा के नाम पर देशभर में झूठ फैलाने का अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए योजनाओं और महापुरुषों के नाम का दुरुपयोग किया है।
मुख्यमंत्री यह बात भाजपा कार्यालय में आयोजित वीबी – जी रामजी जनजागरण अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला टोली के सदस्य मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि ग्रामीण रोजगार 2000 के नाम पर शुरू की गई योजना को चुनाव आते ही कांग्रेस ने महात्मा गांधी से जोड़ दिया । उन्होंने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है कि सत्ता और वोट के लिए महात्मा गांधी के नाम का राजनीतिक उपयोग किया जाता है। सीएम ने कहा, “नरेगा को महात्मा गांधी के नाम से जोड़कर कांग्रेस ने देश में झूठ बोलने का अभियान चलाया। यह सच्चाई से कोसों दूर है और इसका जवाब जनता समय-समय पर देती रही है। ” मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “एक तो नकली गांधी बनकर राजनीति करो और ऊपर से भगवान राम को न मानो फिर कहते हो लोकतंत्र चले। ये कैसे चलेगा ?” उन्होंने कहा कि जब भगवान राम से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चला, तब कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े किए। सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्षकारों ने भी स्वीकार किया और भूमिपूजन में शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस के नेता उस ऐतिहासिक क्षण से दूर रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर