VISITORS

0 0 7 1 8 7

March 31, 2026 3:53 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 3:53 pm

भागीरथपुरा जल त्रासदी पर कांग्रेस का मौन मार्च,

 पीड़ितों के के लिए न्याय की मांग, घंटा-मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगे, गंदे पानी से मौतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। भागीरथपुरा में गंदे पानी के कारण 21 लोगों की जान चली गई। कई लोग हॉस्पिटल्स में भर्ती है। ऐसे में कांग्रेस ने रविवार को बड़ा गणपति चौराहा से राजवाड़ा तक न्याय यात्रा निकाली।
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने मांग की, पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। साथ ही इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा- मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए है। न्याय यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी, अजय सिंह सहित प्रदेश के कांग्रेस विधायक- पार्षद, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हुए है। इधर, न्याय यात्रा में चल रही गाड़ी की छत पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चढ़ गए। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि इंदौर में पार्षद से लेकर संसद तक पूरी तरह बीजेपी का कब्जा है। यह लंबी लड़ाई है और इसके लिए हमें घर-घर जाकर लोगों से चर्चा करनी होगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, कहीं जगह पर आज हिंदू सम्मेलन हो रहा है, तो पहले सरकार हिंदुओं को बचाए तो सही।


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, कांग्रेस इंदौर की जनता के साथ खड़ी है। इंदौर की जनता को स्वच्छ पानी, साफ सड़कें और बोरिंग का साफ पानी चाहिए। भागीरथपुरा में हुई घटना के बाद सरकार मौतों के आंकड़े छुपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भी इंदौर के कई इलाकों में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन सरकार इस पर कोई बात नहीं करना चाहती। आम जनता साफ पानी पीने का अधिकार है, कोई भीख नहीं मांगी जा रही है। अब तक इस घटना में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में जिम्मेदार लोग कातिल हैं और उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। न्याय यात्रा का समापन राजवाड़ा में मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया है। इस मौके पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और अन्य नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। न्याय यात्रा का पहला हिस्सा राजवाड़ा के पास पहुंच गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के साथ कई कार्यकर्ता लगातार घंटा मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।यात्रा में आम जनता भी बड़ी संख्या में शामिल हुई है और वे भी अपने न्याय की मांग के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। न्याय यात्रा के दौरान लगातार जिम्मेदारों के इस्तीफे की मांग की जा रही है। कांग्रेस ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत सभी जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे को लेकर नारेबाजी की। इधर, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी महापौर और बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर