VISITORS

0 0 7 1 7 6

March 30, 2026 11:04 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 11:04 pm

उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित

शब्द अग्नि न्यूज़ । भोपाल। भौंरी स्थित मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को मध्यप्रदेश पुलिस के 43 वे बैच के 17 परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मध्यप्रदेश पुलिस के महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने बतौर मुख्य अतिथि सलामी ली। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सभी प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को बधाई एवं मध्यप्रदेश: शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए अधिकारियों को निरंतर साइबर फील्ड मे अपनी स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देना होगा तथा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में दक्ष बनना होगा। श्री मकवाणा ने ‘सिंहस्थ 2028’ के परिप्रेक्ष्य में आने संभावित सुरक्षा, साइबर एवं संगठित अपराध संबंधी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए अधिकारियों से आह्वान किया कि वे भविष्य की परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को तैयार रखें तथा बदलते अपराध परिदृश्य के प्रति सजग एवं सक्षम बनें। उन्होंने कहा कि आज धार्मिक आयोजन से संबंधित या सामुदायिक मुद्दे तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ा कोई भी विषय हो, सोशल मीडिया के माध्यम से तुरंत व्यापक रूप ले लेता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर