शब्द अणि न्यूज़ । हिमाचल के सिरमौर जिला से संबंध रखने वाले मशहूर डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ‘द ग्रेट खली’ उर्फ दलीप सिंह राणा ने पांवटा साहिब से जुड़े जमीन विवाद को लेकर राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मंगलवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जांच कमेटी बदलने और संबंधित तहसीलदार की संपत्ति की जांच करवाने की मांग की। द ग्रेट खली ने आरोप लगाया कि पांवटा साहिब के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर समझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि न केवल उन्हें, बल्कि करीब 100 अन्य लोगों को भी उनकी पुश्तैनी जमीन से अवैध तरीके से बेदखल किया गया है।
Author: Shabd Agni
.
