VISITORS

0 0 6 4 6 2

February 28, 2026 4:44 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 28, 2026 4:44 am

‘द केरल ‘स्टोरी 2’ की रिलीज पर कोर्ट की रोक

शब्द अग्नि न्यूज़ । केरल | विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले विवादों में घिरी हुई है। अब इस फिल्म की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट ने 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है। जस्टिस बेचु कुरियन थॉमस की बेंच ने यह फैसला उन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुनाया, जिसमें फिल्म के जरिए राज्य की छवि बिगाड़ने और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।
अदालत ने फिल्म को ‘U/A’ सर्टिफिकेट देने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की कड़ी आलोचना की। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बोर्ड ने सर्टिफिकेट देते समय विवेक का इस्तेमाल नहीं किया। जस्टिस थॉमस ने सवाल किया, फिल्म की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे ‘A’ सर्टिफिकेट के बजाय ‘U/A’ क्यों दिया गया? कोर्ट का मानना है कि फिल्म की सामग्री युवाओं और समाज के बीच गलत संदेश दे सकती है। याचिकाकर्ताओं का तर्क है। कि ‘द केरल स्टोरी 2’ के टीजर और ट्रेलर में दिखाई गई घटनाएं कथित तौर पर ‘लव जिहाद’ और जबरन धर्मांतरण जैसे गंभीर विषयों पर आधारित हैं, जो केरल की शांति भंग कर सकती हैं। कोर्ट ने भी माना कि ट्रेलर के कुछ दृश्य ‘प्रथम दृष्टया सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा, फिल्म के शीर्षक में ‘केरल’ शब्द के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई गई है, क्योंकि फिल्म की कहानी कथित तौर पर अन्य राज्यों से भी जुड़ी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर