VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 8:40 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 8:40 am

बोतल में क्रिकेटर-इंदौर के कलाकार का कमाल

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। शहर की गलियों में हुनर की कोई कमी नहीं है। यहीं रहने वाले एक साधारण से कलाकार ने अपने जुनून और धैर्य से ऐसी कला रची जो देखने वालों को हैरान कर देती है। यह कलाकार पिछले 14 सालों से क्रिकेटरों की तस्वीरें बोतलों के अंदर बना रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों का आर्ट उसने इतनी बारीकी से बोतल में उतारा है कि पहली नजर में आंखें ठहर जाती हैं। इंदौर के इस आर्टिस्ट की कला सामान्य पेंटिंग या स्केच से बिल्कुल अलग है।
वह कांच की बोतल के अंदर बेहद पतली ब्रश और खास औजारों से क्रिकेटरों की आकृति बनाता है। इसमें जरा सी चूक पूरी मेहनत खराब कर सकती है। क्रिकेटरों को बोतल में उतारने का यह काम आसान नहीं है। कलाकार बताता है कि एक-एक आर्ट पीस तैयार करने में कई-कई दिन लग जाते हैं।

सांस रोककर काम करना पड़ता है ताकि हाथ न हिले । इस कलाकार ने करीब 14 साल पहले क्रिकेट को अपने आर्ट का विषय बनाया। उस समय विराट कोहली और रोहित शर्मा आज जैसे सुपरस्टार नहीं थे लेकिन कलाकार को उनकी प्रतिभा पर पूरा भरोसा था। उसने सोचा कि इन खिलाड़ियों को अपनी कला में उतारना एक दिन खास बन जाएगा। इतने सालों तक इस आर्ट को सुरक्षित रखना भी अपने आप में बड़ी चुनौती रही है। बोतल कांच की होती है जरा सी लापरवाही से टूट सकती है। बावजूद इसके कलाकार ने इसे अपने बच्चों की तरह संभालकर रखा । इस इंदौरी कलाकार की सबसे बड़ी इच्छा यही है कि वह अपनी बनाई हुई कला विराट कोहली और रोहित शर्मा को खुद सौंप सके। उसका मानना है कि यह आर्ट सिर्फ तस्वीर नहीं बल्कि सालों की मेहनत और भावनाओं का प्रतीक है। वह कहता है कि अगर उसके आर्ट को इन खिलाड़ियों का आशीर्वाद मिल जाए, तो उसे लगेगा कि उसकी मेहनत सफल हो गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर