VISITORS

0 0 7 1 6 5

March 30, 2026 4:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 4:56 am

देशभर के एयरपोर्ट्स पर साइबर अटैक

विमानों को गलत सिग्नल मिले, इससे पिछले महीने दिल्ली में 800 फ्लाइट लेट हुई थीं

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) के ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में 7 नवंबर को छेड़छाड़ की गई थी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में यह बात स्वीकारी।
उन्होंने बताया कि इस वजह से प्लेन को गलत सिग्नल मिले थे। इसे GPS स्पूफिंग कहा जाता है। 7 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन
12 घंटे से ज्यादा प्रभावित रहा था।

800 से ज्यादा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स  देरी से उड़ीं जबकि 20 को रद्द करना पड़ा था

नायडू ने सदन में बताया कि वैश्विक स्तर पर रैनसमवेयर-मैलवेयर अटैक का खतरा बढ़ा है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) अपने IT और क्रिटिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की सेफ्टी के लिए एडवांस साइबर सिक्योरिटी अपना रहा है।
उन्होंने यह जानकारी सांसद एस. निरंजन रेड्डी के सवाल पर दी। रेड्डी ने पूछा था कि क्या सरकार को IGI पर हुई GPS स्यूफिंग की जानकारी है। DGCA-AAI की इससे बचने की क्या तैयारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर