शब्द अग्नि न्यूज़ । भोपाल। मध्यप्रदेश में 3 दिन से आंधी और बारिश का दौर जारी है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। 24 घंटे के दौरान भोपाल, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, धार, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सागर, छतरपुर समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं आंधी की वजह से रतलाम, शाजापुर, उज्जैन में फसलों पर असर पड़ा है। यहां गेहूं की फसलें आड़ी हो गई हैं। इस वजह से दाने पर असर पड़ेगा और किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी। 3 दिन में प्रदेश के आधे हिस्से में मौसम बदला हुआ है। ओलावृष्टि और तेज हवा की वजह से 25 जिलों में फसलों के नुकसान पहुंचने की आशंका है। ऐसे में सरकार ने भी सर्वे शुरू कर दिया है। राजस्व अमला मैदान में उतरकर प्रभावित फसलों का सर्वे कर रहा
Author: Shabd Agni
.
