VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 1:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 1:33 pm

डेरिल मिचेल ने छीनीं विराट की बादशाहत,

शब्द अग्नि न्यूज़ । दुबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से हार गई और इसका सीधा असर आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैकिंग पर पड़ा है। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर एक का स्थान गंवा बैठे हैं और उनका स्थान न्यूजीलैंड के प्रमुख बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने ले लिया है। हालांकि, कोहली का रेटिंग पॉइंट्स में इजाफा हुआ है, लेकिन मिचेल ने शानदार प्रदर्शन के कारण रैंकिंग में उनसे आगे निकल गए।
मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन पारियों में 352 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था और उन्होंने सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उनके रेटिंग पॉइंट्स 784 से बढ़कर 845 हो गए, जिससे उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली के रेटिंग पॉइंट्स 795 हैं। कोहली पिछले सप्ताह ही नंबर एक बल्लेबाज बने थे। जुलाई 2021 के बाद उन्होंने यह स्थान हासिल किया था, लेकिन मिचेल का शानदार प्रदर्शन उनके पीछे आ गया और अब न्यूजीलैंड का यह बल्लेबाज आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर बैठा है। अन्य भारतीय बल्लेबाजों की स्थिति भारत के दूसरे बड़े सितारे में ही छीनी विराट कोहली नंबर एक बल्लेबाज बने

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर