VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 11:21 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 11:21 pm

दुकान पर बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक, मौत

फाइनेंस कंपनी में था कर्मचारी

शब्द अग्नि / इंदौर। भंवरकुआ इलाके में इलेक्ट्रानिक दुकान पर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह गश खाकर गिर गया। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है, बुधवार को इसका वीडियो सामने आया है।

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम शिवनारायण मालवीय (31) निवासी मूसाखेड़ी है। वह तीन इमली के पास अजय इंटरप्राइजेस नाम की मोबाइल दुकान में काम करता था। वह कस्टमर का मोबाइल फाइनेंस कर रहा था। तभी कुर्सी से नीचे गिर पड़ा। मृतक शिवनारायण के भाई रामगोपाल ने बताया, सुबह तक भाई ठीक था। घर से अच्छे से निकला। इसके बाद दोपहर में दुकान के कर्मचारी का फोन आया, उसने बताया कि भाई

चक्कर खाकर गिर गया है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। प्रारंभिक तौर पर साइलेंट अटैक की बात कही गई है। शिवनारायण के परिवार में एक 5 साल और एक ढाई साल का बेटा है। बड़े भाई रामगोपाल नजदीक ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पिता की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार मूल रूप से कन्नोद के पास महुरिया ग्राम का रहने वाला है। परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर