शब्द अग्नि न्यूज़ । मंदसौर। मंदसौर जिले के सुरजनी गांव में बुधवार रात कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तस्कर वाहिद उर्फ भय्यू लाला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भय्यू लाला को 3 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस की दबिश के दौरान वह बचने के लिए घर में रखे दीवान (बॉक्स वाले बेड) के अंदर छिप गया था, जहां दम घुटने से उसकी जान चली गई। वहीं परिजन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने घर में घुसकर उसकी हत्या की है। भय्यू लाला की नाक और कान से खून बहता मिला है। घटना बुधवार देर रात की है। सीतामऊ पुलिस को सूचना मिली थी कि 5 हजार का इनामी और एमडी इस तस्कर भय्यू लाला अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने गांव सुरजनी में उसके मकान की घेराबंदी की।
Author: Shabd Agni
.
