VISITORS

0 0 7 2 0 5

April 2, 2026 4:29 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 4:29 pm

दीपक डंडीर बने महू विधानसभा प्रभारी

प्रदेश की चैलेंजिंग विधानसभा में कांग्रेस का लहराएगा परचम : दीपक डंडीर
शब्द अग्नि न्यूज़ । खरगोन। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन के लिए महु विधानसभा का प्रभारी खरगोन के युवा नेता दीपक डंडीर को नियुक्त किया है, संगठन सृजन में दीपक डंडीर 28 जनवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, इसके पहले चरण में महु विधानसभा के सिमरोल ब्लाक का दो दिवसीय दौरा करेंगे, इस दो दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायतो में बैठक लेकर कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसके लिए प्रत्येक ग्राम के कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक ली जायेगी और सबकी सहमति से अध्यक्ष और बाकी की कमेटी का चयन किया जाएगा, संगठन सृजन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की कांग्रेस मजबूती के लिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की योजना है ताकि निचले स्तर से कांग्रेस को मजबूती मिले, अपनी नियुक्ति पर दीपक डंडीर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव एवं भाराछांस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का आभार माना है। दीपक डंडीर ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांध कर पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराएंगे। दीपक डंडीर की नियुक्ति पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, सभी ने उन्हें बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार माना।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर