VISITORS

0 0 6 0 2 6

February 11, 2026 8:59 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 8:59 am

दिल्ली की पारी 221 रन पर सिमटी

शतक लगाने से चूके जुरेल,

शब्द अग्नि न्यूज़ । नागपुर। भारत के अनुभवी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप मुकाबले में यूपी के लिए शतक लगाने से चूक गए। जुरेल ने 96 रन बनाए जिससे यूपी की पहली पारी 237 रन पर ऑलआउट हो गई। विदर्भ के लिए बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने छह विकेट चटकाए। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर विदर्भ ने बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। पहले बल्लेबाजी चुनने वाली उत्तर प्रदेश टीम के छह विकेट एक समय 109 रन पर गिर गए थे। इसके बाद जुरेल और शिवम मावी ( 47 ) ने सातवें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की।
सांगवान का शतक, मुंबई ने की वापसी
सनत सांगवान के शानदार शतक के बावजूद दिल्ली की टीम मुंबई के खिलाफ ग्रुप डी मुकाबले के पहले दिन अपनी पहली पारी में 221 रन पर सिमट गई। मुंबई के लिए मोहित अवस्थी ने 62 रन पर पांच विकेट चटकाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुंबई ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 13 रन बना लिए थे। सांगवान ने 118 रन की पारी के साथ एक छोर संभाले रखा, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का अच्छा साथ नहीं मिला। उन्होंने मौजूदा सत्र अपनी तीसरी शतकीय पारी के दौरान 218 गेंद में 11 चौके और दो छक्के जड़े।
हैदराबाद के लिए चमके सिराज
हैदराबाद ने मोहम्मद सिराज के 56 रन पर चार विकेट से छत्तीसगढ़ की पारी को 283 रन पर समेट दिया । छत्तीसगढ़ के लिए प्रतीक रावल ने 106 और विकल्प तिवारी ने 94 रन बनाए । हैदराबाद ने इसके जवाब में बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए।
पंजाब का मजबूत स्कोर
अमनजोत सिंह चहल के नाबाद 77 रन की मदद से पंजाब ने कर्नाटक के खिलाफ ग्रुप बी के आखिरी लीग मैच के पहले दिन नौ विकेट पर 303 रन बनाए । एक समय पर पंजाब का स्कोर छह विकेट पर 168 रन था, लेकिन इसके बाद अमनजोत ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की। कर्नाटक के लिए विद्याधर पाटिल और श्रेयस गोपाल ने तीन तीन विकेट लिए ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर