• मुंबई को 7 विकेट से हराया, कप्तान जेमिमा की फिफ्टी; श्री चरणी को 3 विकेट
शब्द अग्नि न्यूज़ । मुंबई । विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी जीत मिल गई। टीम ने वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 154 रन बनाए, दिल्ली ने 19 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।
खराब शुरुआत के बाद संभली MI टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई ने 5वें ओवर तक 2 विकेट गंवा दिए। सजीवन सजना 9 और हैली मैथ्यूज 12 ही रन बनाकर आउट हो गई। टीम पावरप्ले में 23 रन ही बना सकी, जो इस सीजन का सबसे छोटा स्कोर भी रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिर नैट सिवर बंट के साथ पारी संभाल ली। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और 13 ओवर तक टीम का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। 14वें ओवर में फिर हरमन 41 रन बनाकर आउट हुई। उनके बाद निकोला कैरी 12 और अमनजोत कौर 3 रन बनाकर आउट हो गईं।
श्री चरणी को 3 विकेट आखिर में संस्कृति गुप्ता ने 10 रन बनाकर सिवर बंट के साथ टीम को 154 तक पहुंचा दिया। सिवर नंट 65 रन बनाकर नॉटआउट लौटीं, उन्होंने WPL में 11वीं फिफ्टी लगाई। दिल्ली के लिए स्पिनर श्री चरणी ने 3 विकेट लिए । मारिजान कैप और नंदनी शर्मा को 1-1 विकेट मिला। दिल्ली की मजबूत शुरुआत 155 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 7 ओवर में टीम को 60 रन तक पहुंचा दिया। शेफाली 24 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुईं, उन्हें डेब्यू कर रहीं वैष्णवी शर्मा ने बोल्ड किया। लिजेल भी 46 रन बनाकर 11वें ओवर में आउट हो गईं। उन्हें अमनजोत कौर ने स्टंपिंग कराया। लौरा वोलवार्ट ने फिर कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ मिलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। इस दौरान MI ने स्कोरिंग रेट पर लगाम लगा दी। 17वें ओवर में वोलवार्ट 17 बनाकर रन आउट हो गई। जेमिमा की कप्तानी पारी आखिरी 4 ओवर में 37 रन चाहिए थे।
Author: Shabd Agni
.
