VISITORS

0 0 6 0 2 6

February 11, 2026 8:59 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 8:59 am

वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही गुलाबों की मांग बढ़ी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है और गुलाबों की डिमांड बहुत अधिक बढ़ गई है। इस वजह से गुलाब दो गुने दाम पर बिक रहे हैं। दस से 15 रुपए में आने वाला एक गुलाब 20 से 30 रुपए में पैकेजिंग के साथ बेचा जा रहा है। इंदौर में इसका असर शनिवार से वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही देखने को मिलने लगा है। फूलों की दुकानों से लेकर ऑनलाइन बुके डिलीवरी प्लेटफॉर्म तक गुलाब की खुशबू और मांग दोनों बढ़ गई हैं। युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इंदौर में गुलाबों के व्यापारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि रोज डे के साथ  ही गुलाब की मांग अचानक बढ़ गई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। आम दिनों में सस्ते मिलने वाले गुलाब इस पूरे सप्ताह दो से तीन गुना तक महंगे बिक सकते हैं।

दुकानदारों के अनुसार वैलेंटाइन वीक के दौरान खपत सामान्य दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा रहती है। शहर की फूलों की दुकानों के साथ ही ऑनलाइन बुके डिलीवरी करने वालों के पास भी सुबह से ऑर्डर की भरमार है। युवा जोड़े ही नहीं, बल्कि दोस्तों के ग्रुप भी इस वीक को खास बनाने के लिए फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। इंदौर की फूल मंडी में इस दौरान स्थानीय इलाकों के साथ ही नासिक, पुणे और मुंबई से बड़ी मात्रा में कट फ्लावर मंगवाए जा रहे हैं।

बड़ी और आकर्षक पंखुड़ियों वाले गुलाब ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। इस साल बाजार में सजावट का ट्रेंड भी बदला हुआ नजर आ रहा है। ब्लैक, व्हाइट, रेड, पिंक और येलो रंग के कोरियन पेपर में लिपटे हार्टशेप बुके लोगों को खासे पसंद आ रहे हैं। फूल विक्रेता ग्राहकों की पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड बुके भी तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही सिंगल रोज की बिक्री भी अच्छी चल रही है। वैलेंटाइन वीक को देखते हुए शहर के कई कैफे और होटलों में थीम बेस्ड सजावट की गई है। कुछ जगहों पर खास पैकेज और डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को आकर्षित किया जा सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर