VISITORS

0 0 6 3 6 4

February 22, 2026 4:54 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 22, 2026 4:54 am

भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी और नेता प्रतिपक्ष का राजवाड़ा पर जलाया पुतला
शब्द अग्नि न्यूज़  इंदौर | विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच बनी विवाद की स्थिति से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इंदौर भाजपा महिला मोर्चा ने भागीरथपुरा घटना को लेकर स्तरहीन राजनीति का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का पुतला जलाया। विधानसभा में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच विवाद के बाद भाजपा-कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं।

कांग्रेस ने जहां कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं भाजपा महिला मोर्चे ने जीतू पटवारी और उमंग सिंघार का पुतला जलाया। इंदौर में भाजपा महिला मोर्चा ने राजवाड़ा चौक पर प्रदर्शन करते हुए पटवारी और सिंघार का पुतला जलाया। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस और उसके नेताओं पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। इंदौर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने भोपाल गैस कांड के आरोपियों आरोपी एंडरसन को विदेश भगाया. जबकि वह षडयंत्र के तहत की गई घटना थी। उस घटना में सैकड़ों लोगों की जान गई हजारों प्रभावित हुए भागीरथपुरा में भाजपा और उसके नेता पूरे समय प्रभावित क्षेत्र में रहकर सेवा की और स्थिति को काबू में किया। सुमित मिश्रा ने एक बार फिर जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए बयान और उमंग सिंगार पर महिला द्वारा दर्ज कराए गए मामलों का जिक्र किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर