VISITORS

0 0 6 1 1 4

February 13, 2026 1:04 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 13, 2026 1:04 pm

धीरेंद्र शास्त्री बोले माला के साथ भाला भी रखना

शब्द अग्नि न्यूज़ । खजुराहो। बागेश्वर धाम में 301 कन्या विवाह महोत्सव के दौरान गुरुवार को सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सीताराम – सीताराम करने भर से धर्म नहीं बचेगा, बल्कि माला और भाला रखना होगा। हमें मठों से निकलकर धर्म की रक्षा करनी होगी।
उन्होंने कहा- 12 देशों के बाद अब अमेरिका में भी बागेश्वर धाम का सुंदरकांड मंडल बनेगा। इस साल यूरोप के 8 देशों में भी बनाएंगे। सुंदर कांड मंडल बनाने के बाद हम शस्त्र और शास्त्र का भी प्रशिक्षण बेटियों को जूडो कराटे सिखाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हम दाढ़ी तब बनाएंगे जब बेटियों का विवाह हो जाएगा। हम एक जाप कर रहे हैं। एक टाइम फलाहार और दूसरे टाइम दवा कर खा रहे हैं। बेटियों का विवाह बहुत ही पुण्य का काम है। हमारी समिति और शिष्यमंडल ने ये जिम्मेदारी उठाई है।
शास्त्री की तुलना डकैतों से की
भोपाल। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने यूजीसी के समर्थन में भोपाल में प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ता अंबेडकर जयंती मैदान पर इकट्ठे हुए। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनी बैरसिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय, पूर्व विधायक आरडी प्रजापति, दलित पिछड़ा समाज संगठन के अध्यक्ष दामोदर यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छतरपुर जिले की चंदला के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कहा हमारी एक यात्रा 27 फरवरी को सागर में होने वाली है। मैं किसी दल का नहीं हूं। मैं दिल वाला हूं। जहां दलित, आदिवासी, पिछड़ों की बात होगी। वहां चाहे मुझे जूता भी मारा जाए मैं वहां पहुंच जाता हूं। मैं पट्टा वाला नेता नहीं हूं। 28 तारीख को हमारी यात्रा धीरेन्द्र शास्त्री के गांव छतरपुर में पहुंचेगी। वहां सैकड़ों गाडियों के काफिले से हम लोग पहुंचेंगे। पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा कराए जा रहे गरीब कन्याओं के विवाह की तुलना डकैतों से करते हुए कहा- वो भी तीन सौ लड़कियों की शादियां कर रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर