VISITORS

0 0 7 1 8 5

March 31, 2026 11:30 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 11:30 am

धर्म के ठेकेदार ही धर्मविरोधी-दिग्विजय

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंदिरों की माफी भूमि की नीलामी को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा और तीखा हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे मुसलमान बताने वाले ही आज मंदिरों और सरकारी जमीनों पर कब्जा किए बैठे हैं। जो लोग धर्म का ठेका लिए घूमते हैं, वही सबसे ज्यादा धर्म विरोधी काम रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि मंदिरों की जमीन नीलाम कराने का निर्णय तुरंत वापस लिया जाए, क्योंकि यह संविधान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सनातन परंपराओं तीनों का उल्लंघन है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंदिरों की माफी भूमि किसी सरकार की नहीं, बल्कि देवी-देवताओं के नाम पर दर्ज संपत्ति है। यह जमीन सदियों से पुजारियों की आजीविका, मंदिरों के रखरखाव और धार्मिक आयोजनों के लिए उपयोग होती रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा नीलामी की प्रक्रिया शुरू करना न्यायालय की अवहेलना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर