VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:36 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:36 am

दिव्य संतान प्रकल्प ओपीडी शुरू गीता भवन में

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। गीता भवन स्थित प्रसिद्ध पारमार्थिक चिकित्सालय में दिव्य संतान प्रकल्प की ओपीडी का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस महत्वपूर्ण सेवा पहल का उद्घाटन हिन्दू आध्यात्मिक सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक श्री गुणवन्त सिंह कोठारी के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। रविवार 1 फरवरी को डेली कॉलेज में वैज्ञानिक सत्र आयोजित किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों के सहभागिता रहेगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ भैयाजी जोशी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे। दिव्य संतान प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. योगेंद्र महंत ने बताया कि शुक्रवार को कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिष्ठित गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से उद्योगपति दिनेश मित्तल, गीता भवन ट्रस्ट के ट्रस्टी रामजी एरन, कन्धारी झूलेवाले, राधेश्याम शर्मा गुरुजी, डॉ. अनिल गर्ग तथा महेश शास्त्री शामिल रहे। इस प्रकल्प के अंतर्गत संतान की योजना बना रहे दंपतियों को श्रेष्ठ, स्वस्थ एवं संस्कारित संतान के जन्म हेतु समग्र परामर्श प्रदान किया जाएगा। गर्भ संस्कार के शास्त्रीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय के माध्यम से भावी माता-पिता को शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से तैयार करने का मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि दिव्य गुणों से युक्त संतुलित व्यक्तित्व वाली संतानों का जन्म हो सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर