VISITORS

0 0 6 5 3 5

March 3, 2026 10:00 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 3, 2026 10:00 am

लाइनों, ट्रांसफार्मर के पास ना करें होलिका दहन

बिजली कंपनी की जनता से अपील
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। होलिका दहन के पर्व को लेकर मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उत्सव समितियों के साथ ही आम जनता से अपील की है कि होलिका दहन बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मर, पोल से दूर करें। कंपनी ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे होलिका दहन उत्सव के दौरान ग्रिड, पोल, ट्रांसफार्मर, केबल, तार आदि से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
अधिकारियों का कहना है कि बिजली संसाधन के करीब होलिका दहन से विद्युत आपूर्तित प्रभावित होने, विद्युत हादसे व अन्य परेशानी का अंदेशा बना रहता है। उत्सव, उमंग, भक्ति के इस पर्व में सुरक्षात्मक माहौल में होलिका दहन करने का अनुरोध कंपनी ने किया है। कंपनी ने विद्युत तार ट्रांसफार्मर, पोल के पास गीला रंग नहीं उड़ाने की भी अपील की है। इधर, बताया जा रहा है कि गेर मार्ग पर भी बिजली के तारों, कैबलों को लेकर काम किया जा रहा है। जो तार और केबल लटके हुए हैं उन्हें सुधारा जा रहा है, ताकि गेर निकलने के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। बता दें कि शनिवार को ही कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ गेर मार्ग का दौरा किया था। जिसमें कई सुधार के काम करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर