VISITORS

0 0 7 1 8 6

March 31, 2026 1:54 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 1:54 pm

डॉक्टरों का पोस्टमॉर्टम करने से इनकार

शब्द अग्नि / इंदौर। राऊ इलाके में ट्रेन से कटकर हुई मौत के मामले में मंगलवार को जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों को घंटों परेशान होना पड़ा। पोस्टमॉर्टम के लिए तैनात डॉक्टरों द्वारा ड्यूटी से इनकार करने के कारण परिजन परेशान होते रहे। जानकारी के अनुसार, ट्रेन हादसे में मृत संतोष, पिता रघुनाथ का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में किया जाना था। इस दौरान डॉक्टर पुष्पराज सिंह की ड्यूटी लगी थी, लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंचे। परिजन दोपहर तक पोस्टमॉर्टम के लिए भटकते रहे। जब डॉक्टर से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने आने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि जिला अस्पताल में उस दिन संविदा डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने पोस्टमॉर्टम करने से भी इनकार कर दिया और इस संबंध में उन्होंने सिविल सर्जन को लिखित पत्र भी दिया। बाद में जब इस मामले की जानकारी आरएमओ सतीश नेमा को मिली तो उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल से डॉ. गर्ग को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वरिष्ठ डॉक्टरों के हस्तक्षेप और निर्देश के बाद मंगलवार को देर शाम पोस्टमॉर्टम किया जा सका। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मृतक के परिजन अस्पताल परिसर में काफी देर तक परेशान होते रहे। इस मामले में जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों संजय वर्मा, पुष्पराज सिंह, फजल अहमद खान, व्यास लिंकन, चेतन प्रताप सिंह और अब्दुल फारूखी ने पोस्टमॉर्टम ड्यूटी से स्वयं को मुक्त रखने के लिए सिविल सर्जन को लिखित पत्र सौंपा है। डॉक्टरों ने अपने पत्र में इस मामले में पीएम ड्यूटी से वंचित किए जाने की मांग की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर