VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 12:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:32 pm

5 रचनाकारों को डॉ. तिवारी स्मृति सम्मान

आज आयोजित समारोह में होंगे सम्मानित
शब्द अग्नि / इंदौर | वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डॉ. एस. एन. तिवारी की स्मृति में प्रति वर्ष दिया जाने वाला साहित्य सम्मान इस वर्ष (2025 ) पांच रचनाकारों को प्रदान किया जाएगा। डॉ. तिवारी स्मृति समिति की संरक्षक सुषमा दुबे और संयोजक मुकेश तिवारी ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यकांत नागर, वरिष्ठ आशुकवि प्रदीप नवीन, वरिष्ठ लेखिका अमिता मराठे, वरिष्ठ लघुकथाकार भुवनेश दशोत्तर और युवा व्यंग्यकार सारिका गुप्ता को यह सम्मान दिया जाएगा। विचार प्रवाह साहित्य मंच के सहयोग से आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह का यह 8वां वर्ष है। मंच की महासचिव अर्चना मंडलोई और सचिव माधुरी व्यास ने बताया कि शनिवार (27 दिसंबर) को शाम 4 बजे इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागृह में आयोजित समारोह में पांचों रचनाकारों को सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर